Durg: दो नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म
दुर्ग में छावनी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़के द्वारा दो नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
पुलिस ने बताया कि नाबालिग आरोपी बच्चियों को घर में खेलने के बहाने अपने घर में बुलाता था। और उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता था।
छोटी बच्ची के पेट और प्राइवेट पार्ट में दर्द होने पर चला पता
पुलिस के मुताबिक घटना दो जुलाई की है। घटना का खुलासा तब हुआ जब छोटी बच्ची के पेट और प्राइवेट पार्ट में दर्द होने लगा। छोटी बच्ची ने परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में बताया। उसके बाद बड़ी बच्ची ने भी परिवार के सदस्यों को जानकारी दी कि आरोपित ने करीब पांच-छह माह पहले उसके साथ भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
फांसी और घर पर बुलडोजर चलाने की मांग
मामले को लेकर पीड़ित मासूम बच्चियों के चाचा ने कहा है कि इस तरह का कृत्य करने वाले को फांसी की सजा होनी चाहिए और उनके घर पर बुलडोजर भी चलाया जाना चाहिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर प्रकरण में दो अलग-अलग अपराध दर्ज किया गया है।
अपचारी बालक को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में उससे पूछताछ की गई। वहीं सीएसपी छावनी प्रशांत पैकरा ने बताया कि अपचारी बालक को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
