छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : अवैध वसूली कर रहा था टोल प्लाजा से 100 मीटर की दूरी पर, आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर । बिल्हा थाना क्षेत्र में ढाबे के बाहर वाहन खड़ा करने के नाम पर अवैध वसूली और मारपीट का मामला सामने आया है। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने वाहन चालक और हेल्पर के साथ मारपीट की तथा वाहन का सामने का शीशा भी तोड़ दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी सनोझ कुमार यादव, निवासी बिल्हा मोड़, थाना हिर्री, ने 9 मई 2026 को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि मुढ़ीपार टोल प्लाजा के पास एक ढाबे के बाहर वाहन खड़ा करने को लेकर आरोपी मिथलेश गेंदले द्वारा जबरन पैसे की मांग की गई। रकम देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और चालक व हेल्पर के साथ मारपीट की।

इतना ही नहीं, आरोपी ने बांस के डंडे से वाहन के सामने का शीशा भी तोड़ दिया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। शिकायत दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी तत्काल डीआईजी और एसएसपी रजनेश सिंह को दी। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह तथा सीएसपी चकरभाठा डी.आर. टंडन के निर्देशन में एक टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने 10 मई को कार्रवाई करते हुए आरोपी मिथलेश गेंदले, निवासी मुढ़ीपार, थाना बिल्हा, को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी जब्त किया गया। पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(3), 119(1), 324 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button