छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : साय सरकार ने कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगाई, सुशासन तिहार और जनगणना को देखते हुए निर्णय …

रायपुर। साय सरकार ने कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगाई है। सुशासन तिहार और जनगणना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जारी आदेश में लिखा है कि राज्य शासन द्वारा आगामी समय में सुशासन तिहार एवं जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य नियोजित किए गए हैं, अतएव उक्त कार्यों को सुचारू रूप से संपादित किये जाने हेतु राज्य शासन एतदद्वारा आगामी 03 माह के लिए निम्नलिखित निर्देश प्रसारित प्रसारित करता है। कोई भी शासकीय सेवक सक्षम प्राधिकारी द्वारा अवकाश स्वीकृत किए जाने से पूर्व अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेगा। बिना पूर्व स्वीकृति के कार्यालय से अनुपस्थित रहना स्वैच्छिक अनुपस्थिति मानी जाएगी और इसे सेवा नियमों के तहत ब्रेक इन सर्विस (सेवा में व्यवधान) के रूप में देखा जा सकता है। आकस्मिक अवकाश की स्थिति में भी यथासंभव दूरभाष या डिजिटल माध्यम से पूर्व सूचना देना अनिवार्य होगा, जिसकी लिखित पुष्टि कार्यालय आगमन के तत्काल बाद करनी होगी। आवश्यक परिस्थिति में लंबे अवकाश (अर्जित अवकाश आदि) पर जाने से पूर्व संबंधित कर्मचारी को अपने कार्यों का प्रभार अन्य अधिकारी/कर्मचारी को विधिवत सौंपना अनिवार्य होगा। इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button