छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : क्राइम ब्रांच के निलंबित आरक्षक प्रशांत शुक्ला को किया बर्खास्त…

रायपुर, दुर्ग के एक कारोबारी की कार से आरक्षक के 2 लाख रुपए चोरी के मामले में रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने क्राइम ब्रांच के निलंबित आरक्षक प्रशांत शुक्ला को बर्खास्त कर दिया गया है। शेष 5 पर कार्रवाई लंबित है। एसएसपी ने खुद इसकी पुष्टि की है। गुरुवार रात करीब 10 बजे आईजी अमरेश मिश्रा की बैठक के बाद इस संबंध में आदेश निकाला गया है।

बता दें कि 18 अक्टूबर की रात हवाले की रकम की डिलीवरी की सूचना पर आरक्षक प्रशांत शुक्ला सहित आधा दर्जन रायपुर पुलिस के जवान एक कार का पीछा करते हुए दुर्ग पहुंच गए थे। वहां कारोबारी मयंक गोस्वामी जब अब अपने घर के पास रुके तो रायपुर पुलिस की टीम मयंक को कार से बाहर निकाल कर पूछताछ करने लगी।

इस दौरान रायपुर पुलिस के आरक्षक रहे प्रशांत शुक्ला ने कार की तलाशी ली और उसमें से 2 लाख रुपए निकाल लिए और रख लिए। कारोबारी मयंक से पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। मयंक ने जब कार में 2 लाख रुपए रकम ढूंढी तो वह नहीं मिली। इसके बाद घर की सीसीटीवी चेक की, तो उसमें प्रशांत वह रकम निकालते नजर आया।

इसके बाद कारोबारी ने 19 अक्टूबर को दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल से शिकायत की। उन्होंने इसका प्रतिवेदन एस‌एसपी लाल उमेद सिंह को भेजा था। जिसके आधार पर आरक्षक प्रशांत अग्रवाल को सस्पेंड कर दिया था। और मामले की जांच सीएसपी से कराई। करीब हफ्ते भर जांच के बाद एसएसपी ने प्रशांत शुक्ला को बर्खास्त कर दिया।

Related Articles

Back to top button