DPR छत्तीसगढ समाचाररायपुर जिला

CG : सुशासन तिहार बना भरोसे और बदलाव का मंच

गांव-गांव तक पहुंची योजनाओं की रोशनी

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य में शासन की योजनाओं को सीधे आमजन तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित “सुशासन तिहार 2026” अब जनविश्वास अभियान का स्वरूप ले चुका है। कोरबा जिले के करतला जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत गिधौरी में आयोजित समाधान शिविर में प्रशासनिक सक्रियता, जनभागीदारी और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की तस्वीर देखने को मिली।


सुबह से ही शिविर स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। अलग-अलग पंचायतों से पहुंचे लोग अपनी समस्याएं लेकर आए तो वहीं अनेक हितग्राही शासन की योजनाओं का लाभ पाकर संतोष और खुशी के साथ लौटे। गिधौरी सहित तुमान, औराई, चिकनीपाली, दादरकला, ढोंढातराई, फत्तेगंज, गाड़ापाली, जुनवानी, लबेद, लीमडीह, पकरिया, पठियापाली और सुपातराई पंचायतों के ग्रामीणों ने शिविर में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।


शिविर में कुल 627 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 43 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। कई ग्रामीणों को वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान की उम्मीद भी इस शिविर से मिली। यही कारण रहा कि शिविर में लोगों के चेहरे पर संतोष और भरोसे की झलक साफ दिखाई दी।
शिविर में जनपद पंचायत करतला की अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष, जनपद सदस्यगण, अन्य जनप्रतिनिधि एवं आस-पास के ग्राम पंचायतों के सरपंचगणों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी ने आयोजन को और अधिक प्रभावी बनाया।


शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत उत्कृष्ट आवास निर्माण करने वाले हितग्राहियों को चाबियां प्रदान की गईं। समाज कल्याण विभाग ने जरूरतमंद दिव्यांग हितग्राहियों को सहायक उपकरण, कृषि विभाग की शाकंभरी योजना के तहत कृषक दीनदयाल यादव को विद्युत पंप मत्स्य विभाग द्वारा सुक्रांति बाई को आइस बॉक्स प्रदान किया गया। 
शिविर में खाद्य विभाग ने पात्र परिवारों को नए राशन कार्ड वितरित किए। स्वास्थ्य विभाग की पहल भी शिविर में विशेष आकर्षण का केंद्र रही। टीबी मुक्त घोषित पंचायतों गाड़ापाली, लबेद, लीमडीह और पकरिया के सरपंचगणों को सम्मानित किया गया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button