छत्तीसगढ़

CG : मवेशी आ जाने से बाइक डगमगाया, महिला की मौत …

भिलाईनगर/अंडा। अंडा थाना अंतर्गत बीती रात टायर फैक्ट्री डोकीडीह रोड अंडा के पास एक बाइक सड़क पर अचानक आए मवेशी से टकरा गई। हादसे में बाइक में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना अंडा प्रभारी पारस राम ठाकुर ने बताया कि रेखा बाई साहू (42 वर्ष) निवासी उतई अपने बहनोई के साथ बाइक में सवार होकर गुण्डरदेही से उतई वापस लौट रही थीं। इसी दौरान टायर फैक्ट्री डौकीडीह रोड के पास अचानक बाइक के सामने मवेशी आ गया। चालक संभल पाता, उससे पहले ही बाइक मवेशी से जा टकराई और दोनों सवार सड़क पर गिर पड़े। इस हादसे में रेखा बाई साहू को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद करते हुए सूचना दी। इसके बाद 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का मर्ग पंचनामा कर कार्रवाई की है। इस हादसे के बाद मृतिका के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं क्षेत्र के लोगों ने सड़क पर आवारा मवेशियों की बढ़ती समस्या पर चिंता जताई है, क्योंकि इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button