
Rajnandgaon: दिनदहाड़े शोरूम की पार्किंग से बाइक पार ….
राजनांदगांव। पार्रीनाला स्थित श्री मोटर्स न्यू होलेन्ड ट्रैक्टर शोरूम की पार्किंग से एक मोटर सायकल चोरी होने का मामला सामने आया है। प्रार्थी ने थाना पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार संतोषी नगर लखोली निवासी युवक श्री मोटर्स न्यू होलेन्ड ट्रैक्टर शोरूम पार्रीनाला में कार्यरत है। उसने बताया कि वह दिनांक 04 मई 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे अपनी हीरो फैशन प्रो मोटर सायकल क्रमांक CG.08.AC.3956 से ड्यूटी पर गया था। बाइक को शोरूम की पार्किंग में खड़ा कर वह अंदर काम करने चला गया।
शाम करीब 6:30 बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद जब वह वापस पार्किंग पहुंचा तो उसकी मोटर सायकल वहां नहीं थी। आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। घटना की जानकारी उसने अपने आफिस स्टाफ प्रेम साहू और दीपेश साहू को भी दी।
प्रार्थी के अनुसार चोरी हुई मोटर सायकल हीरो फैशन प्रो ब्लैक-ग्रे कलर की है। बाइक की कीमत लगभग 19 हजार रुपये बताई गई है।
मामले में प्रार्थी ने 10 मई 2026 को थाना पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



