छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG : प्रधान पाठक के घर डेढ़ लाख की चोरी, सूने मकान में चोरों का धावा …

By kadwaghut|22 Jul 2026, 1:21 PM
f X W

रायगढ़। छाल थाना क्षेत्र के ग्राम बोजिया में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने शिक्षक के घर से सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। प्राथमिक शाला पुसल्दा में पदस्थ प्रधान पाठक बाबूलाल धिरहे परिवार के साथ रिश्तेदार के घर गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे आभूषण चोरी कर लिए। ग्राम बोजिया निवासी बाबूलाल धिरहे (41) 18 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे परिवार के साथ साढ़ू के घर टेमर (सक्ती) गए थे। घर में कोई नहीं था। 20 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे जब वे वापस लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला।

Advertisement
Advertisement

अंदर कमरे का सामान बिखरा हुआ था और अलमारी खुली मिली। जांच करने पर पता चला कि चोर अलमारी में रखे सोने का हार, कान की बाली, लॉकेट, नथली, फुली, खिनवा और चांदी की तीन जोड़ी पायल लेकर फरार हो गए हैं। शिक्षक ने चोरी गए गहनों की कीमत करीब 1 लाख 17 हजार रुपए बताई है। घटना की सूचना पर बाबूलाल धिरहे ने छाल थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मौके की जांच कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों की तलाश कर रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  रायपुर: महापौर से जुड़े कथित आपत्तिजनक वीडियो मामले में यूट्यूबर सोमा देवांगन गिरफ्तार, कांग्रेस का थाने में विरोध

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins