छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : बिलासपुर में बढ़ते मलेरिया मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर …

By kadwaghut|01 Aug 2026, 10:48 AM
f X W

बिलासपुर। कोटा क्षेत्र में मलेरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 10 दिनों में क्षेत्र में मलेरिया के 25 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने छतौना, शिवतराई, औरापानी और केंदा गांव में जांच शिविर लगाया। इस दौरान 356 ग्रामीणों की जांच की गई। जांच में केंदा गांव में मलेरिया के 3 नए मरीज मिले। इनमें से दो मरीजों को गनियारी जन स्वास्थ्य केंद्र और एक मरीज को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बुखार से पीड़ित अन्य ग्रामीणों के भी ब्लड सैंपल लिए हैं।

गौरतलब है कि कोटा क्षेत्र के 72 गांव में बारिश के दिनों में मलेरिया का खतरा बढ़ जाता है। कोटा विधानसभा और आसपास के करीब 72 गांवों को पहले से ही मलेरिया संवेदनशील घोषित किया गया है। क्षेत्र में हर साल मलेरिया से होने वाली मौतों के बावजूद स्वास्थ्य अमला इस ओर ध्यान नहीं देता। इन क्षेत्रों में डीडीटी का छिड़काव और मच्छरदानी बांटने काम न होने के कारण परेशानी और बढ़ गई है। हालांकि, अफसर अब क्षेत्र का दौरा कर मैदानी अमले को दिशा निर्देश दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का मैदानी अमला हालात को काबू में करने मशक्कत में जुटा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : घर की रसोई और कार में छिपा था गांजे का जखीरा, दो आरोपी गिरफ्तार ...

Related Articles

Back to top button