छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सौमित्र डोंगरगढ़ मंडल अध्यक्ष नियुक्त विनय और अमित को बनाया महामंत्री…

By kadwaghut|24 Sep 2026, 11:00 AM
f X W

राजनांदगांव , लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने डोंगरगढ़ मंडल के अध्यक्ष व महामंत्री की घोषणा कर दी है। सौमित्र सोनी को डोंगरगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं विनय बंसल और अमित बोस को मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि जल्द ही अब पूरी कार्यकारिणी भी घोषित की जाएगी। बता दें कि डोंगरगढ़ में भाजपा नेताओं के बीच विवाद की स्थिति सामने आई थी। 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कुछ नेताओं के साथ जिलाध्यक्ष को इस्तीफा भी सौंप दिया गया।

इसके बाद लगातार बैठकें हुई। इस्तीफा देने वालों को मनाया गया। वहीं इन्हें बरगलाने और अनुशासनहीनता के नाम पर 6 भाजपा नेताओं को निष्कासित कर दिया था। डोंगरगढ में हुए विवाद की शिकायत प्रदेश संगठन तक भी पहुंची। जिला भाजपा ने पूरी मंडल कार्यकारिणी भंग कर दी थी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रत्येक नागरिक निभाए अपनी भागीदारी : मुख्यमंत्री साय

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins