छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : जिला नियमितिकरण समिति दुर्ग की बैठक संपन्न …

By kadwaghut|21 Aug 2026, 1:10 PM
f X W
  • समिति द्वारा अब तक 8975 प्रकरणों पर निर्णय

दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत 17 अगस्त 2026 को जिला नियमितिकरण समिति की बैठक आयोजित की गई। छ.ग. अनाधिकृत विकास का नियमितिकरण अधिनियम (संशोधन) 2022 व 2024 के तहत् गठित समिति के समक्ष 1388 प्रकरणों की सूची निर्णय हेतु प्रस्तुत किया गया।

Advertisement
Advertisement

सहायक संचालक नगर तथा ग्राम निवेश दुर्ग से प्राप्त जानकारी अनुसार नगर पालिक निगम, भिलाई के आवासीय एवं गैर आवासीय कुल 1050 प्रकरणों को सर्व सम्मति से मान्य/अमान्य कर निराकरण किया गया तथा 01 प्रकरण को पुनर्विचार कर शास्ति राशि में संशोधन करते हुए मान्य किया गया। नगर पालिक निगम दुर्ग के आवासीय एवं गैर आवासीय के कुल 337 प्रकरणों में से 335 प्रकरणों को मान्य/अमान्य कर निराकरण किया गया एवं शेष 02 प्रकरणों को नगर पालिक निगम दुर्ग को पुनः परीक्षण कर स्पष्ट अनुशंसा के साथ पुनः प्रेषित करने हेतु वापस किये जाने का निर्णय लिया गया। इस प्रकार दोनाें नगरीय निकायों का कुल 1388 प्रकरणों का निराकरण सर्व सम्मति से किया गया। इस प्रकार जिला नियमितीकरण समिति दुर्ग के द्वारा अब तक कुल 13 बैठक आहुत कर प्राप्त 11713 प्रकरणों में से 8975 प्रकरणों का समिति द्वारा निर्णय लिया जा चुका है। शेष 2738 प्रकरणों का परीक्षण की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ में RTE एडमिशन का बदला शेड्यूल, 2027-28 की प्रक्रिया 6 महीने पहले होगी पूरी

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins