छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : बेटों ने मां के आशिक को मारा, दुर्ग में जघन्य वारदात…

By lokesh sharma|01 Oct 2025, 3:19 PM
f X W

दुर्ग । लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे पार्टनर की महिला के बेटों ने हत्या कर दी। बिना शादी किए ही दोनों साथ रह रहे थे। महिला अपने पति से कुछ समय पहले ही अलग हो गई थी। लेकिन बच्चों को इस रिश्ते पर आपत्ति थी। जिसे लेकर विवाद भी होता था। इसी बीच मंगलवार देर रात गुस्से में आकर मां के पार्टनर पर बच्चों ने फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया, फिर घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बलविंदर उर्फ बंटी के रूप में हुई है। घटना नंदिनी थाना क्षेत्र के अहिवारा वार्ड क्रमांक-3 की है।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के अनुसार, अहिवारा की रहने वाली महिला कुछ समय पहले अपने पति से अलग हो गई थी। इसके बाद वह बलविंदर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। साथ ही, बलविंदर की दूसरी महिला से करीबी को लेकर संदेह भी गहराता जा रहा था। जिसे लेकर बार-बार विवाद की स्थिति बन रही थी। बलविंदर मिलने के लिए महिला के घर ही आता था। जिस पर बच्चों को एतराज था। उससे विवाद भी होता था।

मंगलवार रात विवाद इतना बढ़ा कि महिला के दोनों बच्चों ने गुस्से में आकर बलविंदर पर हमला कर दिया। फावड़ा से किए गए हमले में बलविंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या की सूचना मिलते ही नंदिनी पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, संदिग्ध के तौर पर पूर्व पति के दोनों बेटों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल, दोनों से पूछताछ की जा रही है।

READ ALSO  जांजगीर में रोजगार मेले का आयोजन, 12वीं से BE पास युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला घरेलू रिश्तों में उपजे विवाद से जुड़ा हुआ है। महिला का अपने पति से अलग होकर लिव-इन रिलेशनशिप में रहना और बलविंदर पर चरित्र को लेकर संदेह इस हत्या की मुख्य वजह बनी है। इस मामले में नंदिनी थाना प्रभारी ने बताया कि, वारदात को लेकर परिवारजनों और आसपास मौजूद गवाहों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या की पूरी कहानी स्पष्ट हो पाएगी।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins