छत्तीसगढ़सरगुजा जिला

CG : अंबिकापुर-रायगढ़ हाईवे में हादसा, बाइक सवार की मौत …

By kadwaghut|29 Jul 2026, 4:35 PM
f X W

सरगुजा। जिले में नेशनल हाईवे-43 अंबिकापुर-रायगढ़ मुख्य मार्ग पर राधापुर बैरियर के पास मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है। ग्राम उलकिया निवासी संजीव पैकरा (23) मंगलवार रात अपने दोस्तों से मिलने बाइक से ग्राम राधापुर गया था। रात 9 बजे घर लौटते समय राधापुर बैरियर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि संजीव बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने संजीव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सीतापुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में उसके सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय उसने हेलमेट नहीं पहना था।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : CBI को मिली सौरभ चंद्राकर की रिमांड, अब दिल्ली में होगी पूछताछ ...

Related Articles

2

Back to top button