छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ हत्याकांड, 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए …

By lokesh sharma|29 Apr 2026, 11:00 AM
f X W

डोंगरगढ़। शादी समारोह के हुई दौरान युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में 20 वर्षीय योमिश सिन्हा की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई थी। ग्राम रामाटोला में घटित घटना की पुलिस जांच में सामने आया कि 26 अप्रैल की रात बारात के दौरान डीजे में डांस करते समय पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान धक्का-मुक्की बढ़ने पर एक अपचारी बालक ने अपने साथी कृपाला वर्मा द्वारा दिए गए धारदार हथियार से योमिश पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना में बीच-बचाव करने आए दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित कर दबिश दी और आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक 17 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक और साकरा, थाना गातापार, जिला केसीजी निवासी कृपाला वर्मा (25 वर्ष), शामिल हैं। दोनों के खिलाफ धारा 103(1) और 109 बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले की विवेचना जारी है।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG में पानी टैंकर खरीद में गड़बड़ी का आरोप, 1.30 लाख की कीमत बढ़कर हुई 2.50 लाख; पंचायतों में भेजा प्रस्ताव

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins