छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : रक्षासूत्र केवल एक धागा नहीं, कृतज्ञता सम्मान और विश्वास का प्रतीक है : मेयर…

By lokesh sharma|07 Aug 2026, 10:53 AM
f X W

राजनांदगांव , सरहद पर देश की रक्षा में तैनात भारतीय सेना के वीर जवानों के लिए इस वर्ष भी संस्कारधानी राजनांदगांव की बहनों ने अपने प्रेम और सम्मान की डोर भेजी है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 6 अगस्त को ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4′ का आयोजन हुआ। इस अभियान के तहत अकेले राजनांदगांव जिले से ही बहनों द्वारा तैयार की गईं तकरीबन 1 लाख राखियां (रक्षा सूत्र) जवानों के लिए संकलित की गईं।

चार वर्ष पूर्व शुरू हुए इस अनूठे अभियान का आगाज इस बार 3 अगस्त को दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ हुआ था। दंतेवाड़ा से प्रारंभ होकर यह यात्रा जगदलपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, रायपुर और दुर्ग होते हुए 6 अगस्त को राजनांदगांव पहुंची। रास्ते भर प्रदेश भर की माताओं और बहनों द्वारा अपने हाथों से बनाई गई राखियां, भारत माता की एक चुटकी पावन माटी और जवानों के नाम लिखे भावुक पत्र संकलित किए गए।

यह कार्यक्रम भूतपूर्व सैनिक संगठन सिपाही और भूतपूर्व सैनिक महासभा के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह राणा के नेतृत्व में बीते 4 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। राजनांदगांव में आयोजित इस संकलन कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। महापौर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले वीरों के प्रति यह रक्षासूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि कृतज्ञता, सम्मान और विश्वास का पवित्र प्रतीक है। हमारे बहादुर सैनिकों का साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत है।

READ ALSO  लाल आतंक से मुक्ति के बाद शांति, विश्वास और विकास के नए युग में प्रवेश कर रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

16 मंडलों की महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुई गौरवपथ स्थित पद्मश्री गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में मंडल जिला भाजपा महिला मोर्चा, विभिन्न नागरिकों, सामाजिक संगठनों व शिक्षण संस्थाओं का सहयोग प्राप्त हुआ। मंडल में भाजपा महिला मोर्चा राजनांदगांव जिलाध्यक्ष पुष्पा गायकवाड़, महिला मोर्चा प्रभारी माया बेलचंदन, जिला महामंत्री मिथलेश्वरी साहू, मिथलेश्वरी वैष्णव, पारूल जैन, तेजमाला देशमुख, रेखा मेश्राम, सुभाषिनी क्षीरसागर, संगीता मिश्रा, महेश्वरी साहू, प्रेमा सोनकर, नेहा जैन, बीना जैन समेत 16 मंडलों की महिलाएं मौजूद रहीं।

इस दौरान महापौर सहित अन्य अतिथि रहे मौजूद इस दौरान महापौर मधुसूदन यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष कमल सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू, राजगामी संपदा की अध्यक्षा पूर्णिमा साहू, अध्यक्ष तेली राठौर साहू समाज रेखा साहू, बेलचंदन, जिला भूतपूर्व सैनिक कल्याण कार्यालय के संयोजक अविनाश चंद्र पंत, भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, पूर्व सैनिक एमआर डड़सेना, गंगाधर साहू, रोहित कुमार साहू, रोशन प्रसाद ब्यौहरे, नरेश कुमार साहू, रामकुमार देवांगन, मोतीलाल साहू, महेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

2

Back to top button