छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने मानवता की मिसाल पेश की

By kadwaghut|21 Dec 2025, 6:41 PM
f X W

मेडिकल कॉलेज में जरूरतमंद मरीजों को 100 उच्च गुणवत्ता वाले कंबलों का वितरण

राजनांदगांव।

ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से चैंबर ऑफ़ कॉमर्स राजनांदगांव द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष कमलेश बैद जी के नेतृत्व में शनिवार को मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए 100 उच्च गुणवत्ता वाले कंबलों का वितरण किया गया।


इस अवसर पर कार्यक्रम में विशेष रूप से महापौर मधुसूदन यादव जी, डॉ. प्रकाश खुटे जी, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य एवं जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य योगेश खत्री जी, सहित चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष कमलेश बैद जी ने कहा कि चैंबर ऑफ़ कॉमर्स केवल व्यापारिक संस्था नहीं बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने वाला संगठन है। जरूरतमंदों की सेवा करना हमारा नैतिक कर्तव्य है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। महापौर मधुसूदन यादव जी ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि चैंबर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा किया गया यह प्रयास वास्तव में सराहनीय है जिससे समाज के कमजोर वर्ग को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। उन्होंने चैंबर के सभी सदस्यों को इस सेवा कार्य के लिए बधाई दी।

वहीं डॉ. प्रकाश खुटे जी ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से चैंबर ऑफ़ कॉमर्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से मरीजों एवं उनके परिजनों को राहत मिलती है। योगेश खत्री जी ने कहा कि व्यापार जगत का समाजसेवा में आगे आना सकारात्मक संदेश देता है और अन्य संस्थाओं को भी प्रेरित करता है। कार्यक्रम के दौरान भीमन धनवानी, शिव अग्रवाल, भागचंद गीड़िया, राजकुमार बाफना, विजय कांकरिया, गुलाब जैन, रोमी जैन, दीपक गीड़िया, संयम जैन, हितेश पटेल, यश पटेल, सुशील जैन, नवीन अग्रहरि सहित चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सदस्यों ने स्वयं उपस्थित रहकर मरीजों को कंबल वितरित किए। जिससे माहौल भावनात्मक और प्रेरणादायक बन गया। उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना की। इस सेवा कार्य के माध्यम से चैंबर ऑफ़ कॉमर्स राजनांदगांव ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि सामाजिक सरोकारों में उसकी भूमिका सदैव अग्रणी रही है।

READ ALSO  CG : राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने सीएम साय को लिखा पत्र, दी शुभकामनाएं...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button