छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG: IPS Transfer: जयंत वैष्णव बने मुख्यमंत्री सुरक्षा के नए पुलिस अधीक्षक, PHQ ने जारी किया आदेश

By kadwaghut|16 Jul 2026, 8:49 PM
f X W

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने मुख्यमंत्री सुरक्षा में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर IPS अधिकारी जयंत वैष्णव की पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया है। विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार जयंत वैष्णव अब मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे।

दरअसल, 10 जुलाई 2026 को राज्य सरकार द्वारा जारी आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश में तत्कालीन मुख्यमंत्री सुरक्षा पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर को कोरिया जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया था। उनके स्थानांतरण के बाद मुख्यमंत्री सुरक्षा के एसपी का पद रिक्त हो गया था।

अब पुलिस मुख्यालय ने जारी नवीन आदेश में जयंत वैष्णव को मुख्यमंत्री सुरक्षा का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। आदेश के अनुसार वे आगामी आदेश तक मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : पेट्रोल पंप को आग के हवाले करने की कोशिश, युवक की करतूत CCTV में कैद ...

Related Articles

Back to top button