छत्तीसगढ़कोरबा जिला

CG : पुलिस ने सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान चलाया …

By lokesh sharma|19 Mar 2026, 1:52 PM
f X W

कोरबा। जिले में ‘सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत मानिकपुर पुलिस ने उरांव बस्ती में चौपाल लगाई। इस दौरान पुलिस ने लोगों को नशा और यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया। पुलिस की समझाइश पर बस्तीवासियों ने नशा सेवन और अवैध कारोबार से दूर रहने का संकल्प लिया, साथ ही उच्च अधिकारीयों से चौकी प्रभारियों को बेहतर पुलिसिंग के निर्देश मिले हैं। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को बेहतर पुलिसिंग के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Advertisement

इसके तहत आम लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनने और उनके निराकरण का प्रयास करने को कहा गया है। यह अभियान शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। मानिकपुर पुलिस चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर अपनी टीम के साथ उरांव पारा पहुंचे। चौपाल लगाकर बस्तीवासियों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। बस्तीवासियों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय, यातायात नियमों का पालन करने और अपराध से दूर रहने की समझाइश दी। लोगों को नशा और नशे के अवैध कारोबार ना करने को कहा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins