छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पत्नी से नाराज होकर घर से निकल गया था पति, पुलिस ने ढूंढ निकाला…

By kadwaghut|31 May 2026, 1:57 PM
f X W

राजनांदगांव छुरिया । पत्नी से विवाद के बाद गुस्से में घर से भाग निकले व्यक्ति को पुलिस सकुशल ढूंढ निकाला है। बागनदी पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बागनदी निवासी भोला कोरेम 29 मई की रात्रि में पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी से नाराज होकर घर से बिना बताए कहीं चला गया था। उसके परिजनों द्वारा उसकी कुशलता को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए किसी अनहोनी की आशंका जाहिर की गई थी।

Advertisement
Advertisement

सूचना प्राप्त होते ही थाना बागनदी पुलिस द्वारा तत्काल पतासाजी प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार खोजबीन एवं आवश्यक जानकारी संकलित कर संभावित स्थानों पर तलाश की गई। तलाश के दौरान चिचोला क्षेत्र में भोला कोरेम को सकुशल खोज लिया गया। पूछताछ में भोला कोरेम ने बताया कि वह पारिवारिक कारणों से नाराज होकर घर से चला गया था। आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन उपरांत उसे सकुशल उसक माता के सुपुर्द किया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins