DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : उद्योग मंत्री ने दी बाबा गुरु घासीदास जयंती की शुभकामनाएं

By kadwaghut|17 Dec 2025, 3:38 PM
f X W

रायपुर, वाणिज्य उद्योग और श्रममंत्री लखन लाल देवांगन ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरू घासीदास जी की 18 दिसम्बर को जयंती के अवसर पर जिले समेत प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मंत्री देवांगन ने कहा कि महान संत बाबा गुरू घासीदास ने सामाजिक, आर्थिक, शोषण तथा जातिवाद,  अन्याय और अत्याचार के विरूद्ध आवाज उठाकर मनखे-मनखे एक समान है का संदेश दिया। देवांगन ने कहा कि समाज को एकता के सूत्र में पिरोने वाले बाबा गुरू घासीदास शांति, सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। समाज को नई दिशा प्रदान करने में उनका अतुलनीय योगदान है। उनके उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं। उनका जीवन दर्शन और विचार मूल्य पूरी मानव जाति के लिए कल्याणकारी है और अनुकरणीय है।

Advertisement
Advertisement

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : आज से 1 अक्टूबर तक चलेगा मेगा स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा लाभ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins