छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : लाखों छात्रों का इंतजार खत्म: CGBSE 10वीं-12वीं रिजल्ट जारी …

By lokesh sharma|29 Apr 2026, 4:01 PM
f X W

रायपुर । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर से नतीजों की औपचारिक घोषणा की गई, जिसके साथ ही लाखों छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो गया।

Advertisement
Advertisement

छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स—cgbse.nic.in, cg.results.nic.in और डिजिलॉकर के जरिए देख सकते हैं। रोल नंबर दर्ज करते ही परिणाम स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगा, साथ ही डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड की जा सकती है।

हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 के बीच आयोजित हुई थी, जिसमें कुल 3,20,535 छात्र शामिल हुए थे। वहीं हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक हुई, जिसमें 2,45,785 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया।

बोर्ड के अनुसार, परिणाम जारी होते ही सभी ऑनलाइन लिंक सक्रिय कर दिए गए हैं, जिससे छात्र बिना किसी देरी के अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : अब बारिश नहीं, खुशियां दस्तक देती हैं सरिता बैगा के घर ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins