छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : सुगम यातायात के लिए एक्शन में रायपुर पुलिस और निगम …

By kadwaghut|04 Sep 2026, 4:05 PM
f X W

तेलीबांधा में अतिक्रमण पर चला चाबुक, जप्त किए गए होर्डिंग्स-ठेले

Advertisement
Advertisement

रायपुर । राजधानी में नागरिकों को जाम-मुक्त, सुगम और सुरक्षित यातायात मुहैया कराने के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट और नगर पालिक निगम की संयुक्त टीम ने सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश और पुलिस उपायुक्त (यातायात व प्रोटोकॉल) डॉ. अर्चना झा के मार्गदर्शन में शहर के व्यस्ततम इलाकों में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

तेलीबांधा क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई
इसी कड़ी में गुरुवार (3 सितंबर) को तेलीबांधा क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अचानक दबिश दी। पीडब्ल्यूडी चौक से लेकर नेताजी होटल तिराहे तक सड़क सीमा पर अवैध रूप से लगे ठेले, गुमटियों और दुकानदारों द्वारा किए गए स्थायी व अस्थायी कब्जों को तत्काल हटवाया गया।

दो टीमों में बंटकर साधा निशाना
कार्रवाई को प्रभावी बनाने के लिए संयुक्त बल को दो अलग-अलग टीमों में विभाजित किया गया:

प्रथम टीम: रिंग रोड क्षेत्र की ओर रवाना हुई और मुख्य मार्ग को बाधित करने वाले अवैध कब्जों और बेतरतीब खड़े वाहनों पर कार्रवाई की।

द्वितीय टीम: श्याम नगर मार्ग पर आगे बढ़ी और सड़क पर पसरे अतिक्रमण को साफ कराया।

मौके पर जुर्माना और सामग्री जप्त
अभियान के दौरान सड़क पर कब्जा जमाकर यातायात प्रभावित करने वाले व्यापारियों और ठेले-खोमचे वालों के खिलाफ मौके पर ही चालानी कार्रवाई की गई। इसके अलावा दुकानों के बाहर सड़क सीमा में अवैध रूप से लगाए गए विज्ञापन बोर्ड, होर्डिंग्स और अन्य प्रचार सामग्रियों को टीम ने जप्त कर लिया।

READ ALSO  CG : कार की टंकी से ज्यादा पेट्रोल भरने पर विवाद पुलिस ने शुरू की जांच ...

आगे भी जारी रहेगा अभियान
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी यातायात पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम टाटीबंध और पचपेड़ी नाका जैसे व्यस्त क्षेत्रों में बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चला चुकी है। अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि शहर की सड़कों को सुचारू बनाने के लिए यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins