DPR छत्तीसगढ समाचाररायपुर जिला

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिहारपुर-चांदनी में पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

By lokesh sharma|16 Jun 2026, 4:26 PM
f X W

रायपुर, 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस वर्ष की थीम योग फॉर हेल्दी एजिंग (स्वस्थ आयु के लिए योग) को ध्यान में रखते हुए आयुष विभाग द्वारा सूरजपुर जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) बिहारपुर-चांदनी सूरजपुर में पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह योग प्रशिक्षण शिविर 17 जून 2026 से 21 जून 2026 तक शासकीय आयुर्वेद औषधालय, बिहारपुर- चांदनी, जिला सूरजपुर में आयोजित होगा। शिविर का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं निरोग जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

         शिविर में योग विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं स्वास्थ्यवर्धक योग क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही बढ़ती आयु में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में योग की भूमिका के बारे में भी जानकारी प्रदान की जाएगी। आयुष विभाग ने क्षेत्र के नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों से अधिक से अधिक संख्या में योग शिविर में भाग लेकर योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की है। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग सत्र का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है। योग शिविर के माध्यम से स्वस्थ समाज के निर्माण एवं जन-जन तक योग के लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे लोग शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से स्वस्थ रह सकें।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई : विजय शर्मा...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button