छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

मोहला : पीएम सूर्यघर योजना से रोशन हुआ सोनकुंवर का घर, बिजली बिल हुआ शून्य

By kadwaghut|15 Sep 2025, 9:05 PM
f X W

Advertisement
Advertisement

– सोनकुंवर ने कहा बिजली बिल की चिंता हुई दूर, हो रही बचत

– योजना के तहत सरकार से मिल रही सब्सिडी

– केन्द्र सरकार की अभिनव पहल, उपभोक्ता हो रहे बिजली के लिए आत्मनिर्भर

     मोहला 15 सितंबर 2025। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से जिले में सौर ऊर्जा से घरों तक रोशनी पहुंचाई जा रही है। योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिजली के लिए आत्मनिर्भर बनाना है।


     योजना के तहत मेरेगांव निवासी सोनकुंवर ध्रुव ने अपने घर की छत पर पाँच किलोवाट के सोलर पैनल लगाए हैं। सोलर पैनल से हो रहे बिजली उत्पादन से अब उनका घर रोशन हुआ है, जिससे उन्हें बिजली बिल से राहत मिली है। अब उनके घर का बिजली बिल शून्य हो गया है। सोनकुंवर  ध्रुव ने बताया कि उनका घर बड़ा एवं संयुक्त परिवार होने के कारण बिजली की खपत काफी अधिक थी। जिससे बिल काफी अधिक आती थी, इसी दौरान उन्हें पीएम सूर्यघर योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने भी योजना का लाभ लेने का निर्णय लिया और अपने घर के छत पर पाँच किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया। जिसकी लागत 2 लाख 97 हजार रुपये थी, जिसमें से केंद्र सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में 78 हजार रूपये उनके खाते में आ गए हैं। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल के जरिए छत पर हो रहे बिजली उत्पादन से प्रतिमाह बिजली पर होने वाले खर्च से बचत हो रही, वही बिजली बिल की अब चिंता नहीं रही। वहीं आज वह उत्पादक के रूप में भी बिजली की सप्लाई भी कर रही है।

READ ALSO  17 सितंबर को रायपुर में होगा भव्य राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलनश्, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे शिरकत

     उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि योजना का लाभ उठाकर सौर ऊर्जा का उपयोग करते हुए बिजली के लिए आत्मनिर्भर बनें और पर्यावरण संवर्धन में अपना योगदान दें। श्रीमती सोनकुंवर ने इस महत्वपूर्ण योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया है।

       उल्लेखनीय है कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत शासन द्वारा शहरी एवं ग्रामीण घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अपने घरों की छतों पर रूफ टॉप सोलर प्लाण्ट स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान की जा रही है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से कम बिजली बिल, बिजली उत्पादन कर आत्मनिर्भर और नवीन रोजगार का भी सृजन हो रहा है। इससे नवीनीकृत ऊर्जा स्त्रोत के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। शासन द्वारा इस योजना के तहत 30 हजार रूपये से लेकर 78 हजार रूपये तक अनुदान भी दिया जाता है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता पीएम सूर्यघर डॉट जीओव्ही डॉट इन वेब पोर्टल अथवा पीएम सूर्यघर एप्प में पंजीयन करा सकते हैं।

इसे भी पढ़े : मोहला : श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं पंजीयन तथा नवीनीकरण के लिए शिविर 18 सितम्बर को

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins