छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : रायपुर के सिविल लाइन इलाके से 23 संदिग्ध गिरफ्तार …

By kadwaghut|29 Jan 2026, 12:58 PM
f X W

रायपुर। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रात्रि गश्त को मुस्तैदी के साथ करने तथा अपराधों को घटित होने से पूर्व रोकने के निर्देश दिए गए हैं। देर रात गश्त ड्यूटी के दौरान पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली श्री दीपक मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारियों सहित पुलिस टीमों द्वारा शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्त की गई।

Advertisement
Advertisement

गश्त के दौरान थाना सिविल लाइन क्षेत्र में अड्डेबाजी करते हुए एवं संदिग्ध रूप से घूमते हुए कुल 23 व्यक्तियों को पकड़ा गया। इनमें से कुछ व्यक्ति चारपहिया एवं दोपहिया वाहनों में सवार थे, जिनके पास अवैध रूप से चाकू एवं तलवार पाए गए। उक्त आरोपियों के कब्जे से 03 चाकू एवं 01 तलवार बरामद की गई, जिस पर थाना सिविल लाइन में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार रात 12ः00 बजे से 03ः00 बजे तक आजाद चौक क्षेत्र में मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गई। साथ ही बस स्टैंड, रजबंधा मैदान एवं बोरियाखुर्द कॉलोनी क्षेत्रों में गुण्डा बदमाशों, निगरानी बदमाशों, लगातार अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों सहित अन्य आपराधिक तत्वों की भी सघन चेकिंग की गई।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : दही हांडी लूट महोत्सव 6 को, 81 हजार का इनाम ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins