छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : ग्रामीणों ने रस्साकशी में दिखाया दम, मिट्टी के बैल दौड़ाए, गोला फेंका, कबड्डी खेली …

By kadwaghut|12 Sep 2026, 1:44 PM
f X W

ग्राम अऊरदा में पोला महोत्सव 2026 का आयोजन गुरुवार को ​किया गया। कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए पारंपरिक पर्व को खेल, मनोरंजन और सामूहिकता के साथ पर्व मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति किरण विनोद बारले के मार्गदर्शन में हुआ।

कार्यक्रम में उनके सहयोग व संरक्षण को देखते हुए ही ग्रामीणों ने इस आयोजन को जिला पंचायत सदस्य पोला महोत्सव नाम दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम के सरपंच अक्षय कुमार पटेल ने की। सरपंच ने ग्राम के सामाजिक व सामुदायिक आयोजनों में सदैव दिए जाने वाले सहयोग और समर्थन के लिए आयोजन समिति ने उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि उप सरपंच खिलावन यादव, किसान मोर्चा महामंत्री परस साहू, भागवत वर्मा, गेंदलाल वर्मा, सोनू वर्मा, कालीचरण वर्मा, मोरध्वज वर्मा सहित ग्राम के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उप अभियंताओं को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins