छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ का किया निरीक्षण …

By kadwaghut|25 Aug 2026, 11:59 AM
f X W

सारंगढ़ बिलाईगढ़, ।/कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी एवं आईपीडी में भर्ती मरीजों की जानकारी ली तथा एक्स-रे कक्ष एवं प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक कविता लहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, एसडीएम प्रफुल्ल रजक, गणमान्य नागरिक ज्योति लाल पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : डिप्टी सीएम शर्मा ने गन्ना किसानों को रियायती दर पर शक्कर वितरण का शुभारंभ किया ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins