छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : मंदिर के पास मिला नवजात, डायल-112 बनी सहारा: समय पर पहुंचाया अस्पताल

By kadwaghut|24 Aug 2026, 4:24 PM
f X W

रायपुर । राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता की मिसाल सामने आई है। मोनेट रोड स्थित चिरकुतहीन माता मंदिर के पास लावारिस हालत में मिले करीब 10 दिन के नवजात शिशु को डायल-112 की टीम ने सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement
Advertisement

सुबह मिली सूचना, तत्काल मौके पर पहुंची टीम
पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 6:37 बजे डायल-112 टीम को सूचना मिली कि चिरकुतहीन माता मंदिर के पास एक नवजात शिशु लावारिस अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंची। वहां करीब 10 दिन का नवजात मिला, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति छोड़कर चला गया था।

सुरक्षित CHC मंदिर हसौद पहुंचाया
नवजात को लावारिस अवस्था में देखकर पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), मंदिर हसौद पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को शिशु वार्ड में भर्ती कर लिया, जहां उसकी आवश्यक देखभाल की जा रही है। पुलिस टीम की इस तत्पर कार्रवाई से नवजात को समय पर चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।

अज्ञात व्यक्ति की तलाश जारी
पुलिस अब नवजात को वहां छोड़कर जाने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। घटना की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है। नवजात की सुरक्षा और उचित देखभाल के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक सूचना दे दी गई है।

इस कार्रवाई में मंदिर हसौद टाइगर वन के पुलिसकर्मी आर. राजेश यादव और चालक टिकेंद्र साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस की इस मानवीय पहल ने एक बार फिर साबित किया कि आपात स्थिति में डायल-112 सिर्फ कानून-व्यवस्था ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने में भी अहम भूमिका निभा रहा है।

READ ALSO  CG : राज्यपाल ने सैनिक स्कूल के छात्रों से किया संवाद, दिए सफलता के मंत्र…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins