छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ टैक्स बार काउंसिल के उपाध्यक्ष कमल का हुआ सम्मान …

By kadwaghut|11 Oct 2026, 10:44 AM
f X W

राजनांदगांव , छत्तीसगढ़ टैक्स बार काउंसिल के उपाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता कमल किशोर साहू के चयन पर टैक्स बार एसोसिएशन राजनांदगांव ने उनका भव्य सम्मान किया। एसोसिएशन अध्यक्ष हिरेंद्र देवांगन, पूर्व अध्यक्ष सुरेश एच. लाल और वरिष्ठ अधिवक्ता बृजकिशोर सुरजन ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

यह उपलब्धि राजनांदगांव के लिए गौरव की बात है, क्योंकि काउंसिल में कमल किशोर को उपाध्यक्ष और सत्यप्रकाश मिश्रा को सहसचिव का दायित्व मिला है। इससे स्थानीय कर अधिवक्ताओं को राज्य स्तर पर नेतृत्व का अवसर मिला है।

समारोह में सचिव मयंक शर्मा, उपाध्यक्ष सुधीर राठी, कोषाध्यक्ष मनमोहन साहू सहित यशवंत देशमुख, तिलेश्वरी देवांगन और बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मोहला : योजना के प्रति लोगों को जागरूक करें पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दें...

Related Articles

2

Back to top button