छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : तीन माह का राशन एकमुश्त देने झोंक दी ताकत, भंडारण और वितरण में तेजी…

By lokesh sharma|25 Apr 2026, 11:37 AM
f X W

राजनांदगांव , जिलेभर में पीडीएस के अंतर्गत राशन के वितरण को लेकर फैली भ्रांतियों के बीच खाद्य विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है। कलेक्टर के निर्देश पर अप्रैल, मई और जून 2026 के लिए पात्र हितग्राहियों को तीन माह का राशन एकमुश्त उपलब्ध कराने खाद्य विभाग के अफसरों ने ताकत झोंक दी है। खाद्य विभाग के अनुसार जिले की सभी 498 उचित मूल्य दुकानों को तीन माह का खाद्यान्न आवंटित कर दिया गया है। नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा भंडारण का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

अब तक लगभग 75 प्रतिशत खाद्यान्न का उठाव हो चुका है। विभागीय जानकारी के मुताबिक वितरण की स्थिति संतोष जनक है। करीब 41 प्रतिशत राशन कार्डधारियों को तीन माह का चावल एकमुश्त वितरित किया गया। शेष हितग्राहियों को निरंतर वितरण किया जा रहा है। अधिकारियों ने निरीक्षण कर हितग्राहियों से जानकारी ली। जिले की विभिन्न पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया गया। हितग्राहियों से सीधे बातचीत कर वितरण की वास्तविक स्थिति जानी गई। कई उपभोक्ताओं ने तीन माह का राशन प्राप्त होने की पुष्टि की।

वितरण में समस्या होने पर टोल फ्री नंबरों पर करें शिकायत: निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि कुछ स्थानों पर पात्रता पर्ची (राशन स्लिप) एवं पारदर्शिता में सुधार की आवश्यकता है, जिसके लिए दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं। शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर जारी किए गए है। वितरण में समस्या होने पर इन नंबरों पर शिकायत कर सकते है। 498 दुकानों को खाद्यान्न आवंटित कर 75 प्रतिशत का भंडारण पूरा कर लिया गया है। वहीं 41 प्रतिशत हितग्राहियों को राशन वितरण किया गया। निगरानी और कार्रवाई जारी है। संचालकों को तीन महीने का राशन एक साथ देने निर्णय लिया गया है।

READ ALSO  धमतरी का बेंद्रानवागांव बना ‘हर घर जल’ प्रमाणीकृत ग्राम
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins