DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : राज्यपाल रमेन डेका ने मेधावी बच्चों से किया संवाद

By lokesh sharma|25 Sep 2025, 11:22 AM
f X W

मेहनत और लगन से हासिल करें अपने सपने

रायपुर,

मेहनत और लगन से हासिल करें अपने सपने

राज्यपाल रमेन डेका ने आज भोरमदेव मंदिर परिसर में कबीरधाम जिले के प्रतिभाशाली एवं मेधावी विद्यार्थियों से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों से उनके सपनों, लक्ष्य और उपलब्धियों के बारे में जानकारी ली और उन्हें मार्गदर्शन दिया।

प्रयास स्टेट टॉपर प्रियंका मेरावी, कक्षा 10वीं की टॉपर भूमिका साहू, पीवीटीजी वर्ग के टॉपर पतिराम तथा खो-खो की नेशनल खिलाड़ी अनुराधा मरकाम ने राज्यपाल से अपने विचार एवं आकांक्षाएं साझा कीं।

पीवीटीजी टॉपर पतिराम ने राज्यपाल को बताया कि वे भविष्य में शिक्षक बनना चाहते हैं। इस पर राज्यपाल डेका ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ कौशल का विकास भी आवश्यक है। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए बनाए गए विशेष प्रावधानों की जानकारी देते हुए आश्वस्त किया कि बच्चों की प्रगति के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। खो-खो नेशनल खिलाड़ी अनुराधा मरकाम ने बताया कि वह कक्षा 11वीं में अध्ययनरत हैं। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में आगे बढ़कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं। राज्यपाल ने प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेलों का बहुत व्यापक दायरा है, मेहनत और लगन से सफलता निश्चित मिलेगी।

दसवीं टॉपर भूमिका साहू ने अपने लक्ष्य के बारे में बताया कि वे भविष्य में प्रोफेसर बनकर पढ़ाई को रोचक और आनंदमय तरीके से विद्यार्थियों तक पहुँचाना चाहती हैं। राज्यपाल ने उनकी सोच की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास शिक्षा को बोझ नहीं, बल्कि आनंदमय अनुभव बनाते हैं। राज्यपाल ने प्रयास टॉपर प्रियंका मेरावी से भी संवाद कर उनके संकल्प को जाना और सभी विद्यार्थियों से उनके परिवार और जीवन के अनुभवों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजातियों को प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। आप सबकी सफलता समाज के लिए प्रेरणा बनेगी।

READ ALSO  CG : कलेक्टर ने अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपकर आश्रित परिवार को दिया संबल ...

राज्यपाल ने सभी विद्यार्थियों से उनके परिवार, संघर्ष और सपनों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। बच्चों की बातें सुनकर उन्होंने कहा कि ये सभी विद्यार्थी समाज में प्रेरणास्रोत बनेंगे और इनके प्रयासों से अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने की राह मिलेगी। निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और अनुशासन के बल पर जीवन में कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। राज्यपाल ने बच्चों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और अनुशासन को मूलमंत्र बताया।

इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, कलेक्टर गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र कुमार छवई, डीएफओ निखिल अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओं अजय कुमार त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button