छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : डिप्टी कलेक्टरों के कार्यभार में फेरबदल, देखें लिस्ट …

By kadwaghut|23 Jul 2026, 11:37 AM
f X W

दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिला कार्यालय में डिप्टी कलेक्टरों के मध्य पूर्व में जारी समस्त कार्य विभाजन आदेशों को अधिक्रमित करते हुए नया कार्य विभाजन एवं आवंटन किया है। नए कार्य विभाजन के तहत अधिकारियों की जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनल डेविड, डिप्टी कलेक्टर को मानव अधिकार आयोग के प्रकरणों एवं नागरिकता प्रमाण पत्र शाखा के नोडल अधिकारी का प्रभार सौंपा गया है। वे लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत जानकारी प्रस्तुत करने, व्यापमं व परीक्षा शाखा के प्रभारी, चिप्स परियोजना, चॉइस सेंटर, स्वान परियोजना, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणाली के संचालन तथा सीएम घोषणा शाखा का कार्य देखेंगे। इसके अतिरिक्त उन्हें नगरीय निकाय/शहरी विकास अभिकरण (डूडा), कौशल विकास (नोडल अधिकारी), चिटफंड कंपनी के आवेदनों का निराकरण, जिला वेबसाइट के वेब इन्फॉर्मेशन मैनेजर, सामान्य शाखा के सहायक अधीक्षक, सांख्यिकी लिपिक (एस.डब्ल्यू.), सिविल सूट/व्यवहारवाद शाखा, जनगणना शाखा, भू-अर्जन/भू-बंटन शाखा, सीएसआर मद शाखा तथा डीएमएफ मद शाखा की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही वे शासन, आयुक्त, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एवं जिला कार्यालय की बैठकों की व्यवस्था, फाइल होल्डर व कार्यवाही विवरण तैयार करने संबंधी कार्य तथा समय-समय पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा सौंपे गए अन्य कार्यों का संपादन करेंगे।

Advertisement
Advertisement

इसी कड़ी में प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर को अनुविभागीय दण्डाधिकारी, दुर्ग (शहर) का दायित्व सौंपा गया है, जिसके अंतर्गत वे दुर्ग शहर के थाना दुर्ग, मोहन नगर, पद्मनाभपुर एवं जी.आर.पी. दुर्ग क्षेत्र में कानून व्यवस्था व शांति कायम रखने तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 126/135, 170, 128, 129, 164, 100, 101, 152 के तहत दाण्डिक प्रकरणों का निपटारा करेंगे। इसके अलावा वे भू-अभिलेख शाखा, डायवर्शन शाखा, सहायक अधीक्षक राजस्व/राजस्व मोहर्रिर शाखा, राजस्व लेखा, बाढ़ राहत एवं आपदा प्रबंधन, सूखा राहत, पर्यावरण अधोसंरचना मद, जिला नाजिर शाखा, तथा कार्यालय परिसर की शाखाओं के आकस्मिक निरीक्षण का कार्य देखेंगे। वे जन सूचना अधिकारी, शिकायत एवं सतर्कता अधिकारी, जिला जनदर्शन शाखा, पीजी पोर्टल/लोक सुराज/पीजीएन एवं शासन से प्राप्‍त शिकायतों के निराकरण, शपथ पत्र एवं प्रमाण पत्र सत्यापन, सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी, आवास आवंटन शाखा, वरिष्ठ लिपिक-1, 2, 3 शाखा, राजीव गांधी आश्रय योजना 2019/पट्टाधृति अधिनियम (नोडल अधिकारी), ऋण मुक्ति अधिनियम 1976 शाखा, नजूल/नजूल जांच, लाइसेंस शाखा तथा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा सौंपे गए अन्य कार्यों को संभालेंगे।

READ ALSO  संपत्ति कर के भुगतान के लिए निकायों में ऑनलाइन व्यवस्था बनाने के दिए निर्देश, सभी कार्यों और योजनाओं की नियमित समीक्षा के लिए प्रभावी कार्यपद्धति अपनाने कहा

इसी प्रकार, प्रेमूलाल साहू, डिप्टी कलेक्टर को अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई नगर (थाना भिलाई नगर, भिलाई भट्टी, नेवई क्षेत्र) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी छावनी (थाना छावनी, सुपेला, खुर्सीपार, जामुल क्षेत्र) के रूप में बीएनएसएस की प्रासंगिक धाराओं के तहत दाण्डिक प्रकरणों के निपटारे तथा कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने का दायित्व दिया गया है। इसके साथ ही वे अधीक्षक/वित्त-स्थापना शाखा, पेंशन नोडल अधिकारी, न्यायालय कलेक्टर दुर्ग के प्रस्तुतकार शाखा, नशा मुक्ति अभियान (नोडल अधिकारी), दिव्यांगजन शिकायत निवारण (नोडल अधिकारी), प्रपत्र एवं लेखन सामग्री/लाइब्रेरी शाखा, प्रेषक/मुद्रलेखन शाखा, मुख्य प्रतिलिपि शाखा, काउंटर शाखा, राजस्व एवं आंग्ल अभिलेखागार शाखा, मुख्यमंत्री सहायता/संजीवनी कोष/स्वेच्छानुदान/जनसंपर्क शाखा का प्रभार संभालेंगे तथा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा सौंपे गए अन्य कार्यों का निष्पादन करेंगे।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins