कोरबा जिलाछत्तीसगढ़

CG : सड़क बनी तो शांति नगर के बिरहोर मोहल्ले तक पहुंची नई उम्मीद…

By kadwaghut|01 Oct 2026, 3:38 PM
f X W

पीएम-जनमन के तहत शिवपुर से शांति नगर तक बनी 2.45 किलोमीटर सड़क; बारिश में भी मुख्य मार्ग से बना रहता है संपर्क

कोरबा । पाली विकासखंड के शांति नगर स्थित बिरहोर मोहल्ले के निवासियों को पहले गांव से बाहर निकलने के लिए कच्चे रास्ते पर निर्भर रहना पड़ता था। बारिश में रास्ते पर कीचड़ और पानी भर जाने से बच्चों का स्कूल जाना, ग्रामीणों का स्वास्थ्य केंद्र पहुंचना और कृषि उपज बाजार ले जाना कठिन हो जाता था। गांव के निवासी धावले बिरहोर बताते हैं कि सड़क की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के तहत शिवपुर से शांति नगर बिरहोर मोहल्ले तक 2.45 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण किया गया है। इस कार्य के लिए 162.73 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे। सड़क से बस्ती के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के 24 लोग लाभान्वित हुए हैं।

धावले बिरहोर ने बताया, “गांव में सभी लोग या तो खेती-किसानी करते हैं या फिर मजदूरी। सभी को सड़क की आवश्यकता लंबे समय से महसूस हो रही थी। सड़क बनाने की इस पहल से लोगों को आवागमन की सुविधा हो जाएगी। हमारा गांव मुख्य धारा से जुड़ जाएगा। बस्ती में बिजली पहुंच चुकी है, आगे सभी मूलभूत सुविधाओं का रास्ता भी आसान हो जाएगा।”

सड़क बनने से अब बारिश के दौरान भी बस्ती का मुख्य मार्ग से संपर्क बना रहता है। स्कूल, अस्पताल और बाजार तक पहुंच आसान हुई है। आपात स्थिति में एंबुलेंस और अन्य वाहनों के बस्ती तक पहुंचने की सुविधा भी बढ़ी है। ग्रामीण कृषि उपज और स्थानीय उत्पाद वाहन से बाजार ले जा सकते हैं, जिससे पहले कठिन कच्चे रास्ते पर सामान ढोने में लगने वाले समय और खर्च में कमी आई है।

READ ALSO  रायपुर में जुए के फड़ पर पुलिस का धावा, दिवाली से पहले 19 पत्तेबाज दबोचे

धावले के लिए यह सड़क रोजमर्रा की एक पुरानी परेशानी दूर होने का प्रतीक है। बस्ती के अन्य परिवारों के लिए भी बारहमासी रास्ता शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और आजीविका के अवसरों से जुड़ने की नई राह बना है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button