छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ऑल इंडिया ओपन कराते चौंपियनशिप रायपुर में संस्कारधानी को 24 पदक

By kadwaghut|22 Nov 2025, 7:50 PM
f X W

संस्कारधानी के कराते खिलाड़ियों ने जीता 11 स्वर्ण, 04 रजत एवम 09 कांस्य पदक

ऑल इंडिया ओपन कराते चौंपियनशिप रायपुर 2025, में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम में राजनांदगांव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स स्कूल, कस्तूरबा महिला मंडल, राजनांदगांव के 15 खिलाड़ीयों ने 11 स्वर्ण, 04 रजत एवम 09 कांस्य पदक सहित कुल 24 पदक जीतने में सफलता प्राप्त की है। यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ शिकोकाई कराते डू एसोशियेशन, भारत कराते अकादमी एवं कराते इंडिया संघ (के.आई.ओ.) के संयुक्त तत्वावधान में रायपुर के अग्रसेन धाम में आयोजित की गई।  टीम कोच एवं राष्ट्रीय स्तर के करातेे प्रशिक्षक शिहान मुरली सिंह भारद्वाज के मार्गदर्शन में जिले के खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि अर्जित की है। उपरोक्त स्पर्धा में भाग लेने वाले विजेता खिलाड़ियों को छ.ग. टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष एवं राजनांदगांव जिला कराते संघ के अध्यक्ष नीलू शर्मा, महापौर मधुसूदन यादव, जिला कराते संघ के सचिव शिहान मुरली सिंह भारद्वाज, उपाध्यक्ष सेंसाई कमल पूजन, कोषाध्यक्ष दुर्गेश त्रिवेदी, सहसचिव सतीश पदम, गुण्डाधुर अवॉर्डी सेंसाई अंबर सिंह भारद्वाज एवं कस्तूरबा महिला मंडल राजनांदगांव की संरक्षक शीला कोठारी, शारदा तिवारी, सरस्वती माहेश्वरी, सचिव साधना तिवारी, राजनांदगांव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स स्कूल के वरिष्ठ खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक करण साहू, दुर्गेश साहू, तरुण साहू ,जयदीप सिन्हा, भास्कर साहू, पुरविल साहू, एवं समस्त पालकगणों ने शुभकामनाएं देते हुए इन खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। टूर्नामेंट में पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम एवं पदक विवरण इस प्रकार है:-
सब जूनियर बालिका वर्ग में भाविका सिंह (अंडर 25 कि.ग्रा. कुमिते में कांस्य पदक), आयुषी वर्मा (अंडर 30 कि.ग्रा. काता एवं कुमिते दोनो में रजत पदक), बनीत कौर (अंडर 35 कि.ग्रा. कुमिते में कांस्य पदक), उन्नति सिंह (40 प्लस कि.ग्रा. कुमिते में कांस्य पदक), मान्या साहू ( अंडर 40 कि.ग्रा. काता एवं कुमिते दोनो में स्वर्ण पदक), ख्याति साहू (45 प्लस कि.ग्रा. कुमिते में स्वर्ण पदक एवं काता में रजत पदक)
सब जूनियर केटेगरी बालक वर्ग में श्रेष्ठ मिश्रा (अंडर 25 कि.ग्रा. काता एवं कुमिते दोनों में स्वर्ण पदक), हानोक सिंह (अंडर 25 कि.ग्रा. कुमिते में कांस्य पदक), हिमांशू झा (45 प्लस कि.ग्रा. कुमिते में कांस्य पदक),
कैडेट केटेगरी महिला में पुरविल साहू (अंडर 42 कि.ग्रा. कुमिते एवं काता दोनो में स्वर्ण पदक), गंुजन वैष्णव (अंडर 47 कि.ग्रा. काता एवं कुमिते दोनों में कांस्य पदक)
जूनियर केटेगरी बालक में भास्कर साहू ( अंडर 50 कि.ग्रा. काता एवं कुमिते दोनो में स्वर्ण पदक), शेख हमजा ( 76 प्लस कि.ग्रा. कुमिते में स्वर्ण पदक),
सीनियर केटेगरी महिला में मुस्कान साहू (अंडर 50 कि.ग्रा. कुमिते में कांस्य पदक एवं काता में रजत पदक), लोकिता साहू (अंडर 55 कि.ग्रा. कुमिते में स्वण पदक एवं काता में कांस्य पदक)

Advertisement
Advertisement
READ ALSO  GST भर्ती परीक्षा में एक जैसे जवाब और नंबर बढ़ने का मामला, 42 टैक्स इंस्पेक्टर्स पर कार्रवाई
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins