छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : CM विष्णुदेव साय ने पूर्व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से की सौजन्य भेंट …

By kadwaghut|21 Sep 2026, 3:51 PM
f X W

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओडिशा प्रवास के दौरान भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनके निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्वभूषण हरिचंदन से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री साय ने मुलाकात को लेकर कहा कि वरिष्ठ राजनेता और अनुभवी जनप्रतिनिधि विश्वभूषण हरिचंदन का मार्गदर्शन हमेशा प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

Advertisement
Advertisement

विश्वभूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वे लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन से जुड़े रहे हैं। मुख्यमंत्री के साथ हुई इस मुलाकात के दौरान राज्य से जुड़े विभिन्न सामाजिक और विकासात्मक मुद्दों पर संवाद हुआ। सीएम विष्णुदेव साय इन दिनों ओडिशा प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने भुवनेश्वर स्थित लोक भवन में ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से भी शिष्टाचार भेंट की थी। इसके बाद उन्होंने पूर्व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन लिया। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में सरकार द्वारा आम जनता के हित में किए जा रहे कार्यों और योजनाओं को लेकर चर्चा हुई।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : दूसरी गाड़ी का नंबर प्लेट लगाकर धोखाधड़ी, दो फरार आरोपी गिरफ्तार ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins