छत्तीसगढ़

खेल प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहीं छात्राएं हादसे का शिकार, 7 घायल

By Admin|10 Nov 2025, 7:21 PM
f X W

गौरेला-पेंड्रा मरवाही

पेंड्रा थाना क्षेत्र के अड़भार मुख्य सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार ऑटो पलटने से 6-7 स्कूली छात्राएं घायल हो गईं। छात्राएं खेलकूद कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पेंड्रा जा रही थीं। हादसे में दो छात्राओं को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, छात्राओं से भरी ऑटो सड़क पर अचानक मवेशी से टकरा गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य घायल छात्राओं को इलाज के बाद सुरक्षित घर भेज दिया गया।

स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने खेल प्रबंधन की लापरवाही पर चिंता जताई है। बताया जा रहा है कि खेल आयोजनों में छात्राओं को ऑटो में भर-भर कर लाया जा रहा है, जबकि जिले में खेल प्रबंधन की ओर से छात्राओं को भेजने के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई थी। वहीं हादसे की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त बनाने के प्रयासों के लिए अमित शाह का आभार जताया

Related Articles

2

Back to top button