छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पेंशनर्स एसोसिएशन के कर्मचारियों ने प्रादेशिक अधिवेशन में रखी समस्याएं…

By kadwaghut|21 Mar 2026, 11:51 AM
f X W

राजनांदगांव , छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन के द्वारा आयोजित तीसरे प्रादेशिक अधिवेशन का शुभारंभ महासचिव सुधीर नायक ने किया। इस अधिवेशन में राज्यभर से करीब 502 सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम में 80 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके 21 सदस्‍यों को सम्‍मानित किया गया।

Advertisement
Advertisement

बैठक में प्रदेश के प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रीय में समस्याएं रखीं। अधिकांश समस्याओं में वर्तमान में जो रिटायर्ड पेंशनरों की पदोन्नति का विषय है, उस पर विचार रखे गए। इस पर सुधीर नायक ने चिंता और आक्रोश में व्यक्त किया है। गांव-गांव, शहर-शहर खंभों पर चढ़कर प्रतिदिन बिजली आपूर्ति के लिए अपनी जान को जोखिम में डालते हैं।

लेकिन पदोन्नति की बारी आई तो न्यायालय के आदेश की पूर्णता अवमानना किया जा रहा है। रायगढ़ से आए प्रदीप वर्मा ने पदोन्नति के बाद उनकी पेंशन रिवीजन नहीं किए जाने पर खेद व्यक्त किया। अधिवेशन में प्रदेश उपाध्यक्ष बीएस चंदेल, शंभू दयाल शर्मा, अध्यक्ष प्रशांत तिवारी, तुलसीराम साहू, वीरेंद्र मौजूद रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins