छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : सेवा संकल्प : विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प…

By kadwaghut|20 Sep 2026, 1:36 PM
f X W

‘सपनों का भारत-विकसित भारत’ की संकल्पना को किया साकार

बिलासपुर । सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत आज लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में विद्यार्थियों की सहभागिता से सपनों का भारत-विकसित भारत की संकल्पना को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 300 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुम्हार शामिल हुए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वच्छता की शपथ लेते हुए अपने विद्यालय, घर, आसपास के क्षेत्र एवं शहर को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता के प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों को बताया गया कि विकसित भारत का निर्माण केवल आर्थिक एवं तकनीकी प्रगति से ही नहीं, बल्कि स्वच्छ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से संभव होगा।

कार्यक्रम में बच्चों को स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे अपने दैनिक जीवन की आदत बनाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें अपने घर और विद्यालय के साथ-साथ आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। बच्चों को बताया गया कि आज के विद्यार्थी ही कल के भारत का भविष्य हैं। उनके विचार, व्यवहार और जिम्मेदारियां देश के भविष्य की दिशा तय करेंगी। स्वच्छता, अनुशासन, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे संस्कारों को अपनाकर विद्यार्थी विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में जनसेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण’’ की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता ने यह संदेश दिया कि स्वच्छता का संकल्प-विकसित भारत की ओर एक मजबूत कदम है।

READ ALSO  एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले डिप्टी CM विजय शर्मा, कवर्धा की बेटी की उपलब्धि पर जताया गर्व
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins