छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : बारिश के बीच छाता लेकर सड़कों पर उतरे महापौर, कलेक्टर और आयुक्त …

By lokesh sharma|06 Jul 2026, 1:25 PM
f X W

दुर्ग। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार, कलेक्टर अभिजीत सिंह एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल स्वयं छाता लेकर शहर की सड़कों पर उतरे और निगम अमले के साथ विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। वार्ड क्रमांक 38, 39, 57 एवं 58 सहित जलभराव की आशंका वाले क्षेत्रों का दौरा कर मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए तथा जहां-जहां पानी की निकासी में अवरोध मिला, उसे तत्काल हटाने की कार्रवाई कराई।इस दौरान एमआईसी सदस्य देव नारायण चन्द्राकर,नरेंद्र बंजारे,नीलेश अग्रवाल,पार्षद रामचंद्र सेन,रेशमा सोनकर,सरस निर्मलकर,रंजीता पाटिल सहित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।

Advertisement
Advertisement

निरीक्षण के दौरान महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम बारिश के मौसम में पूरी तरह सतर्क है तथा नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार फील्ड में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि घरों एवं आसपास पानी का जमाव न होने दें तथा प्लास्टिक की बोतलें, पॉलीथिन, झिल्ली एवं अन्य कचरा नालियों में न फेंककर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन को ही दें, जिससे जल निकासी बाधित न हो और जलजनित बीमारियों से बचाव किया जा सके।

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलभराव वाले क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जाए तथा किसी भी सूचना पर तत्काल राहत कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा बारिश के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान आयुक्त सुमित अग्रवाल ने वार्ड क्रमांक 39 स्थित तालाब किनारे किए गए निर्माण कार्यों का संज्ञान लेते हुए संबंधित लोगों को नोटिस जारी करने, दस्तावेजों की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही तालाब किनारे भवन निर्माण का मलबा डालने वालों पर जुर्माना लगाने, मलबा हटाने तथा तालाब की सफाई कर जल निकासी सुचारु करने के निर्देश दिए, ताकि वार्ड क्रमांक 38 महावीर कॉलोनी एवं बैद्यनाथ पारा क्षेत्र में सड़कों पर पानी भरने की समस्या न हो।

READ ALSO  CG : जशपुर के रंजीता स्टेडियम में दही हांडी उत्सव की धूम, पर्यटन मंत्री भी हुए शामिल…

इसके पश्चात महापौर, कलेक्टर एवं आयुक्त ने जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 के नहर-नाला रोड, श्रीराम चौक तथा बीड़ी कॉलोनी क्षेत्र का भी निरीक्षण किया।अधिकारियों ने देखा कि पिछले तीन दिनों से लगातार चल रहे नाला सफाई, मरम्मत एवं जल निकासी सुधार कार्यों का सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे रहा है तथा भारी बारिश के बावजूद कई स्थानों पर पहले की तुलना में जलभराव की स्थिति में कमी आई है। अधिकारियों ने निगम अमले को निर्देशित किया कि वर्षाकाल के दौरान नियमित रूप से नालों की सफाई, निगरानी एवं जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष टीमों की तैनाती सुनिश्चित करने के साथ ही बारिश के दौरान तत्काल कार्रवाई की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। नगर निगम ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि स्वच्छता बनाए रखें, नालियों में कचरा न डालें तथा जल निकासी व्यवस्था को सुचारु रखने में प्रशासन का सहयोग करें, ताकि बारिश के मौसम में शहरवासियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।जन संपर्क/राजू बक्शी

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins