छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : बिलासपुर बवाल में पुलिस का शिकंजा, दोनों पक्षों के 11 आरोपी गिरफ्तार …

By kadwaghut|31 Aug 2026, 3:31 PM
f X W

बिलासपुर । न्यायधानी बिलासपुर में 28-29 अगस्त की दरमियानी रात हुए पथराव और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। 50 से अधिक लोगों के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद अब दोनों पक्षों से कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

Advertisement
Advertisement

दोनों पक्षों से 11 गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक अपराध क्रमांक 488/2026 में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें मौला बक्स उर्फ जुब्बू, शेख अजरूद्दीन उर्फ अज्जू, मोहम्मद जाहिद खान, सफीक अहमद उर्फ राजा खान, शकीर उर्फ सोनू, मोहम्मद लाईक, रेहान अली उर्फ ईरानी और मो. जुनैद शामिल हैं। ये आरोपी खपरगंज, तालापारा, जूनी लाइन और सरकंडा क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।

वहीं अपराध क्रमांक 489/2026 में तीन आरोपियों राजू यादव उर्फ नान, राकेश यादव उर्फ रिंकु और छत्रपाल साहू को गिरफ्तार किया गया है। राजू यादव और राकेश यादव कुंदरापारा, जबकि छत्रपाल साहू डबरीपारा का निवासी है।

बवाल में वाहन और दुकान क्षतिग्रस्त
पुलिस के अनुसार, हिंसक बवाल के दौरान तोड़फोड़ की घटनाएं भी हुईं। इसमें 8 वाहनों और एक दुकान को नुकसान पहुंचाया गया। क्षतिग्रस्त वाहनों में 6 चार पहिया वाहन, एक ई-रिक्शा और एक बाइक शामिल हैं। पथराव के कारण एक मकान की खिड़कियों के कांच भी टूट गए।

पथराव में 9 पुलिसकर्मी घायल
उपद्रव को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस टीम भी पथराव की चपेट में आ गई। घटना में तारबाहर थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। टीआई के सिर में गंभीर चोट आने की जानकारी सामने आई है। सभी घायल पुलिसकर्मियों का उपचार कराया गया।

READ ALSO  CM साय के निर्देश पर जशपुर में सड़क निर्माण को मिली मंजूरी, 6.20 किमी मार्ग पर खर्च होंगे 6.30 करोड़+

350 अतिरिक्त जवानों की तैनाती
घटना के बाद खपरगंज, तेलीपारा रोड, मध्यनगरी चौक, सिम्स चौक और करोना चौक समेत संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्थानीय पुलिस बल के साथ दूसरे जिलों से करीब 350 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को बुलाकर तैनात किया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पैदल मार्च और पेट्रोलिंग की जा रही है।

एहतियात के तौर पर इलाके में धारा 163 लागू की गई है। पुलिस-प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने और किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा नहीं करने की अपील की है।

CCTV और ड्रोन से आरोपियों की पहचान
पुलिस अब बवाल में शामिल अन्य लोगों की पहचान में जुटी है। इसके लिए घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही ड्रोन के जरिए भी संवेदनशील इलाकों की निगरानी और संदिग्धों की पहचान की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins