छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : कलेक्टर ने धरसीवां क्षेत्र में गिरदावरी एवं दावा-आपत्ति निराकरण कार्य का निरीक्षण किया…

By lokesh sharma|12 Oct 2025, 12:13 PM
f X W

रायपुर । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने धरसींवा विकासखंड के ग्राम मांढर और ग्राम बरोदा की खेतों में चल रहे गिरदावरी सत्यापन और दावा-आपत्ति निराकरण कार्य का निरीक्षण किया। ग्राम मांढर के पंचायत भवन में कलेक्टर ने गिरदावरी के बाद प्राप्त दावे एवं आपत्तियों के निराकरण की प्रक्रिया का जायजा लिया।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने मौके पर मौजूद राजस्व अमले से प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि सभी दावों का निराकरण निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ तय समय सीमा में किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त से 30 सितंबर तक गिरदावरी का कार्य किया गया था । ग्राम सभा में गिरदावरी से संबंधित कार्यों का पठन और प्रकाशन किया गया था इसके बाद प्राप्त दावा आपत्तियों का अब निराकरण किया जा रहा है । इस अवसर पर अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, एडीएम उमाशंकर बंदे, एसडीएम रायपुर नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG: इंस्टाग्राम रील में धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins