छत्तीसगढ़

CG : नाबालिगों के हाथ चाकू-छुरी पहुंची तो दुकानदार भी कार्रवाई के दायरे में …

By kadwaghut|08 Sep 2026, 1:53 PM
f X W

खैरागढ़ l क्षेत्र में अवैध हथियारों और धारदार चाकू-छुरी के उपयोग पर रोक लगाने खैरागढ़ पुलिस ने विशेष जागरूकता एवं समझाइश अभियान चलाया। पुलिस ने नाबालिगों और युवाओं को चाकू-छुरी अथवा अन्य धारदार हथियार साथ नहीं रखने और सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर नहीं घूमने की समझाइश दी। पुलिस ने हार्डवेयर व बर्तन दुकानदारों से संपर्क कर नाबालिगों, संदिग्ध व्यक्तियों या आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चाकू-छुरी बेचते समय विशेष सावधानी बरतने तथा ऐसी किसी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने कहा।

पुलिस ने चाकू-छुरी में धार करने वाले कारीगरों, वेल्डिंग व फैब्रिकेशन संचालकों को भी हिदायत दी कि नाबालिग या संदिग्ध व्यक्ति हथियारनुमा वस्तु में धार कराने, निर्माण या मरम्मत के लिए आए तो इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध हथियार रखने, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने, प्रदर्शन करने या हथियार के जरिए भय पैदा करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई होगी। वहीं नाबालिगों को धारदार हथियार उपलब्ध कराने या संदिग्ध परिस्थितियों में हथियार बनाने अथवा धार करने में सहयोग करने वालों की भूमिका मिलने पर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से हथियारों के दुरुपयोग की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

Related Articles

2

Back to top button