DPR छत्तीसगढ समाचारकोरिया जिला

CG : ’कहानी सेवा की’ : ’शौचालय और उज्ज्वला योजना से संजू के परिवार को मिली सुविधा’

By kadwaghut|04 Oct 2026, 4:10 PM
f X W

’कोरिया , बांधपारा कुडेली की 33 वर्षीय संजू राजवाड़े खेती-किसानी और मजदूरी के जरिए परिवार की जिम्मेदारियां संभालती हैं। शासकीय योजनाओं के माध्यम से उनके परिवार को आवास, स्वच्छता और रसोई से जुड़ी सुविधाओं का लाभ मिला है।

Advertisement
Advertisement

स्वच्छ भारत मिशन के तहत संजू के परिवार को शौचालय की सुविधा मिली है। वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन का लाभ प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही परिवार के लिए आवास योजना का आवास स्वीकृत हुआ है।

संजू बताती हैं कि खेती-किसानी और मजदूरी के बीच परिवार की जरूरतें पूरी करने में सरकारी योजनाओं से मिली ये सुविधाएं उपयोगी हैं। शौचालय और गैस कनेक्शन जैसी बुनियादी सुविधाओं से रोजमर्रा के काम में सहूलियत मिली है।

सेवा संकल्प अभियान के तहत संजू राजवाड़े की यह कहानी ग्रामीण परिवारों तक पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाओं और उनसे मिली बुनियादी सुविधाओं को सामने रखती है।उन्होंने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त की है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : कहानी सेवा की : पीएम जनमन के पक्के आवास से कमलेश के युवा सपनों को मिली उड़ान

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins