छत्तीसगढ़

मालगाड़ी डिरेलमेंट केस में RPF की कार्रवाई, बिलासपुर से 10 आरोपी दबोचे गए

By Admin|15 Jul 2026, 3:11 PM
f X W

बिलासपुर.

बिलासपुर के कारगी रोड रेलवे स्टेशन में सोमवार को मालगाड़ी डिरेलमेंट की घटना में आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है. बिलासपुर से इंदौर तक के रेलवे स्टेशनों की सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से 10 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है.

फिलहाल मुख्य आरोपी निजी ठेकेदार पवन नायक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है. 
दरअसल, 13 जुलाई के दोपहर करीब 2:20 बजे यह घटना हुई थी. करगी रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 स्थित लाइन नंबर-3 पर मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उत्तर गए थे. राहत की बात रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. मौके पर पहुंची रेलवे अधिकारियों को डिब्बों के नीचे जेसीबी मशीन का बकेट फंसा हुआ मिला था. 

मालगाड़ी देखकर भागे मजदूर
रेलवे की जांच में यह सामने आया कि जेसीबी बकेट को प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर उतारने के बाद 5-6 मजदूर उसे प्लेटफॉर्म नंबर-1 की ओर ले जा रहे थे. इस दौरान मालगाड़ी आती देख मजदूर भारी बकेट को ट्रैक पर छोड़कर भाग गए, जिससे मालगाड़ी के तीन वैगन पटरी से उतर गए.  गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कमलेश टेकाम उर्फ मुन्ना (25), नरहर सिंह उर्फ पिंटू (35), देवा सिंह (38), बुद्धू सिंह (49), छत्रपति मरावी (32), लोकेश मांडवी (19), अनुराग मरावी (31), अभिषेक यादव (21), जेसीबी बकेट मंगवाने वाला मोहम्मद शमीर (24) और कोच अटेंडेंट अमित यादव (23) शामिल हैं.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  संस्कृति का गौरव, समृद्धि का संकल्प और विकास का उत्सव

Related Articles

2

Back to top button