छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : मदरसा बोर्ड सहित प्रदेश के मदरसों में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, हुआ ध्वजारोहण …

By kadwaghut|15 Aug 2026, 1:10 PM
f X W

रायपुर: छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रायपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः 8रू30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। बोर्ड की वरिष्ठतम स्टॉफ सदस्य फ्रजाना ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन किया गया। इस अवसर पर पी.पी. द्विवेदी, सचिव, छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड, सतीश शर्मा, सेवानिवृत्त लेखापाल, अफरोज बेगम, प्रभारी रजिस्ट्रार, डॉ. शबा परवीन, नजीर अहमद रजा, सुखनवर हुसैन, अशरफ अहमद, अकरम बेग, प्रदीप बघेल, शाहनवाज खान, सुमन ध्रुव, जीतेन्द्र नेताम, सजनी बाई यादव सहित कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

प्रदेश में संचालित पंजीकृत प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक मदरसों में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात विभिन्न मदरसों में छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को गरिमापूर्ण एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : ज्ञानदीप पुरस्कार से बढ़ा है खपरीकला गांव का गौरव…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins