DPR छत्तीसगढ समाचाररायपुर जिला

CG : प्राकृतिक आपदा से जनहानि के एक मामले में परिजन को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

By lokesh sharma|14 May 2026, 4:04 PM
f X W

रायपुर, जशपुर कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा से हुई जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम पत्ताकेला निवासी स्वर्गीय पत्नी बाई की 03 अगस्त 2024 को ढोढ़ी के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी।

इस मामले में मृतिका के निकटतम वारिस, उनके पिता शनिचर को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
    जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आर.बी.सी. 6-4 के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों को आर्थिक संबल मिल सके।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : विवेकानंद नगर में नवपद ओली के तीसरे दिन आचार्य पद की आराधना, आयंबिल तप जारी...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button