छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : शिक्षक संजीव को मिला मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षादूत सम्मान…

By kadwaghut|10 Sep 2026, 11:20 AM
f X W

डोंगरगांव | शासकीय प्राथमिक शाला जन्तर के नवाचारी शिक्षक संजीव कुल्हारे को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार व विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान के लिए मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षादूत सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया।

शिक्षक दिवस पर राजनांदगांव में आयोजित सम्मान समारोह में सांसद संतोष पांडेय, महापौर मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, डीईओ सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति में प्रशस्ति-पत्र व सम्मान प्रदान किया गया।

कुल्हारे विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षण पद्धति के साथ-साथ नवाचारपूर्ण गतिविधियों के माध्यम से सीखने के लिए निरंतर प्रेरित करते हैं। बच्चों की रुचि एवं समझ के अनुरूप आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर स्मार्ट कक्षा के माध्यम से शिक्षण को प्रभावी, सरल एवं रोचक बनाने में उनका विशेष योगदान रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  ​नवंबर 2026 तक शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने की तैयारी, पारदर्शी एवं तकनीकी भूमि प्रबंधन की मिसाल बना जिला

Related Articles

Back to top button