छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

मोहला : आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत आदि सेवा पर्व का हुआ शुभारंभ

By kadwaghut|22 Sep 2025, 8:49 PM
f X W

     
        मोहला । आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत  जिले में आदि सेवा पर्व का शुभारंभ किया गया। जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के तीनों विकासखण्डों में आदि सेवा पर्व का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement


        अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु 02 अक्टूबर 2025 तक आदि सेवा पर्व के दौरान धरती आबा कार्यक्रम के तहत चयनित 245 ग्रामो में ग्राम विजऩ प्लान 2030 तैयार की जाना है। प्रत्येक ग्रामो में आदि सेवा केंद्रों का चयन किया गया है। जिसके लिए कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशन में जिला, ब्लॉक, क्लस्टर एवं विलेज स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला के आयोजन होने से ग्रामीणों को अभियान से जुड़ने में मदद मिलेगी। प्रत्येक  गांवो में कम से कम 20 आदि साथियों की सहायता से चर्चा कर ग्रामवासियो के द्वारा ग्राम विजन प्लान 2030 का प्रपत्र तैयार किया जाना है। ग्राम विजन प्लान 2030 को अंतिम रूप देकर 02 अक्टूबर 2025 को आयोजित विशेष ग्राम सभा में इनका अनुमोदन भी किया जाना है।


       आदि कर्मयोगी अभियान के लिए जिले स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को जिला नोडल अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को सहायक नोडल अधिकारी एवं ब्लॉक नोडल ऑफिसर सम्बंधित जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को बनाया गया है। यह अभियान संकल्प सेवा और समर्पण के ध्येय पर आधारित है, जो सबका साथ सबका विकास के सपने को साकार करेंगी।

READ ALSO  CG: 20 वार्डों में 10 सामान्य, 6 ओबीसी, 3 एससी व 1 एसटी; 7 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins