छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगाँव : राजेश श्यामकर के प्रयासों से क्षेत्र भर के किसान गदगद …

By lokesh sharma|04 Jul 2026, 11:12 AM
f X W

➡️ भूमि के क्रय -विक्रय पर लगा प्रतिबंध हटेगा, सड़क भी बनेगी

Advertisement
Advertisement

राजनांदगाँव, 4 जुलाई।

घुमका क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से भूमि अधिग्रहण और सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया के चलते भूमि के क्रय-विक्रय पर लगी रोक अब जल्द समाप्त होने जा रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर के लगातार प्रयासों के बाद जिला प्रशासन ने प्रतिबंध हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर 10 दिनों के भीतर प्रतिबंध हटाने का भरोसा दिया है।
घुमका क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों के लिए लंबे समय से चली आ रही एक बड़ी समस्या का समाधान अब करीब नजर आ रहा है। भूमि अधिग्रहण और सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया के कारण टेडेसरा, अंजोरा, घुमका सहित करीब 10 से 15 गांवों में भूमि के क्रय-विक्रय पर लगी रोक जल्द हटने वाली है। इससे क्षेत्र के हजारों किसानों और भू-स्वामियों को राहत मिलने की उम्मीद है। इस पूरे मामले में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर ने लगातार प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किए। उन्होंने इस संबंध में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा राजनांदगाँव कलेक्टर जितेंद्र यादव से कई बार मुलाकात कर किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उनके प्रयासों के बाद अब प्रशासन ने प्रतिबंध हटाने की प्रक्रिया को अंतिम चरण में पहुंचा दिया है। जानकारी के अनुसार भूमि संबंधी प्रकरणों में आवश्यक रेलवे और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त कर राजेश श्यामकर ने कलेक्टर कार्यालय में जमा करा दिए हैं।

READ ALSO  CG : आधी रात घर में घुसा छड़ों से लदा ट्रेलर, फिर धधक उठी आग ...

सभी आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद कलेक्टर जितेंद्र यादव ने आश्वस्त किया है कि आगामी 10 दिनों के भीतर भूमि के क्रय-विक्रय पर लगी रोक हटाने की कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी। श्री श्यामकर ने बताया कि टेडेसरा, अंजोरा, घुमका सहित आसपास के लगभग 10 से 15 गांव सड़क चौड़ीकरण और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया से प्रभावित थे। इस कारण वर्षों से किसानों को अपनी जमीन की खरीद-बिक्री, नामांतरण और अन्य राजस्व संबंधी कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। किसानों की मांग को देखते हुए उन्होंने लगातार शासन और प्रशासन के समक्ष इस मुद्दे को उठाया, जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहा है।प्रतिबंध हटने के बाद किसानों को अपनी भूमि से जुड़े सभी वैधानिक कार्यों में सुविधा मिलेगी। साथ ही सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया भी व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ सकेगी जिससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। घुमका क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि प्रशासन तय समय सीमा के भीतर आदेश जारी कर लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान करेगा। किसानों का कहना है कि प्रतिबंध हटने से न केवल जमीन के लेन-देन की प्रक्रिया सामान्य होगी बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins