छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : अंडरब्रिज में रोजाना जाम लगने से लोग हो रहे परेशान, राहत दिलाने की मांग…

By kadwaghut|30 Jul 2026, 12:13 PM
f X W

सोमनी , क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार में लगातार हो रही मोबाइल चोरी की घटनाओं से आम नागरिकों में भय का माहौल बना हुआ है। बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोग अब अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

Advertisement
Advertisement

स्थानीय लोगों का कहना है कि मोबाइल चोरी की घटनाएं कोई नई बात नहीं हैं, बल्कि यह सिलसिला कई वर्षों से जारी है। ग्रामीणों व व्यापारियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन और पुलिस विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

लोगों का कहना है कि बाजार में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के अभाव में चोर सक्रिय रहते हैं, जिससे आम नागरिकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर साप्ताहिक बाजार लगने के कारण अंडरब्रिज क्षेत्र में भारी जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है।

वाहनों की लंबी कतारें लगने से आम लोगों की आवाजाही प्रभावित होती है और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि साप्ताहिक बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए, पुलिस गश्त बढ़ाई जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि राहत मिल सके।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : नगर पंचायत क्षेत्र में ई-रिक्शा से होगा घर-घर कचरा संग्रहण…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins